देश की खबरें | सिखों के निकाय ने दिल्ली के गुरद्वारों और शैक्षिक संस्थानों में कोविड-19 देखभाल केन्द्र चलाने की पेशकश की
जियो

नयी दिल्ली, 16 जून दिल्ली सिख गुरद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शहर में अपने गुरद्वारों और शैक्षिक संस्थानों के परिसरों में 850 बिस्तरों वाले कोविड देखभाल केन्द्र बनाने की मंगलवार को पेशकश की।

डीएसजीएमसी प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इन केन्द्रों को हल्के बुखार, गले में खराश और अन्य हल्के लक्षणों वाले मरीजों के लिये इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha polls 2020: झारखंड में राज्यसभा चुनाव में जीत को लेकर बीजेपी आश्वस्त.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर गुरद्वारों के परिसरों में 850 बिस्तरों वाले कोविड देखभाल केन्द्र बनाने की पेशकश की गई है।

डीएसजीएमसी ने दिल्ली सकार से कोविड देखभाल केन्द्र बनाने और तत्काल इनके संचालन की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के धारावी में 21 नए मामले पाए. अब तक कोविड-19 से 77 लोगों की जान चुकी है मौत : 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिरसा ने कहा कि ये केन्द्र मरीजों को बेहतर चिकित्सा देखभाल, आक्सीजन एवं प्रयोगशाला सेवाएं मुहैया करायेंगे और खान पान एवं अन्य चीजों की बेहतर व्यवस्था करेंगे ।

जिन गुरद्वारों और संस्थानों में कोविड देखभाल केन्द्र बनाने की पेशकश की गई है उनमें गुरद्वारा नानक प्याऊ साहिब, गुरद्वारा बंगला साहब के गुरु हरकिशन यात्री निवास, गुरद्वारा रकाबगंज के गुरु अर्जन देव यात्री निवास, गरु गरगोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंफोर्मेशन टेकनोलॉजी शामिल हैं।

जोहेब पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)