देश की खबरें | सिद्दीकी कप्पन की पत्नी ने राहुल गांधी से मुलाकात की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

वायनाड, 21 अक्टूबर हाथरस जाने के क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की पत्नी ने न्याय की गुहार लगाते हुए बुधवार को कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने कप्पन को तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था और दावा किया था कि उनके संबंध पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और मथुरा में उससे जुड़े संगठनों से हैं।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- गोदामों में अनाज जरूरत से ज्यादा, लेकिन लोग भूख से मर रहे हैं.

कप्पन उस महिला के परिवार से मिलने हाथरस के एक गांव जा रहे थे, जिसकी कथित सामूहिक बलात्कार के बाद मौत हो गयी थी। रास्ते में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

कप्पन की पत्नी रेहनाथ ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा, "हमें न्याय मिलने की उम्मीद है। हमें चिंता है कि उन पर मामले में अन्य आरोप लगाए जाएंगे।’’

यह भी पढ़े | आपत्तिजनक पोस्ट मामले में गिरफ्तार पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को लखनऊ हाईकोर्ट से मिली जमानत: 21 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद से परिवार का कप्पन से कोई संपर्क नहीं है और यहां तक ​​कि उनके वकील भी उनसे नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति ने कोई गलत काम नहीं किया है।

राहुल पिछले तीन दिनों से केरल में हैं। उन्होंने कालपेट्टा के गेस्ट हाउस में महिला से मुलाकात की।

कप्पन और तीन अन्य लोगों को सात अक्टूबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

मथुरा की एक अदालत ने मंगलवार को उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)