देश की खबरें | शिवसेना को भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनानी चाहिए: आठवले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 28 सितंबर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को शिवसेना से कहा कि उसे भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनानी चाहिए।

आठवले ने दोनों पार्टियों के बीच शक्ति का बंटवारा करने का तरीका भी सुझाया।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: राजपथ पर ट्रैक्टर जलाना खतरनाक साजिश, बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की शिकायत.

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को एक साल तक मुख्यमंत्री रहना चाहिए और उसके बाद तीन साल के लिए भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

आठवले ने यह भी कहा कि शिवसेना द्वारा भाजपा के साथ गठबंधन न करने की स्थिति में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़े | IPL2020: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी का न्योता: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत तथा फडणवीस के बीच शहर के एक होटल में शनिवार को हुई बातचीत की पृष्ठभूमि में केंद्रीय मंत्री आठवले ने यह बात कही।

हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने बाद में कहा था कि राउत के साथ हुई मुलाकात शिवसेना के मुखपत्र सामना के वास्ते लिए गए एक साक्षात्कार के संबंध में थी।

राउत सामना के कार्यकारी संपादक भी हैं।

आठवले ने कहा कि शिवसेना को केंद्र सरकार में एक या दो मंत्रालय भी दिए जाने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)