चंडीगढ़, आठ जून शिरोमणि अकाली दल ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं वाली 19 सदस्यीय कोर समिति की घोषणा की।
एक बयान के मुताबिक, वरिष्ठ नेता जगमीत सिंह बरार को पार्टी की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था का सदस्य नियुक्त किया गया। पूर्व कांग्रेस सांसद बरार पिछले साल ही अकाली दल में शामिल हुए थे।
यह भी पढ़े | कोविड-19 के उत्तराखंड में 31 नए मरीज पाए गए: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
कोर समिति के अन्य सदस्यों में बलविंदर सिंह भुंडर, तोता सिंह, चरणजीत सिंह अटवाल, निर्मल सिंह कहलों, महेशिंदर सिंह ग्रेवाल, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, दलजीत सिंह चीमा, जागीर कौर, उपिंद्रजीत कौर, सिकंदर सिंह मलूका, जनमेजा सिंह सेखों, बिक्रम सिंह मजीठिया, हरि सिंह जीरा, शरणजीत सिंह ढिल्लों, गुलजार सिंह रणीके, सुरजीत सिंह राखड़ा, बलदेव सिंह मान और एसजीपीसी प्रमुख गोबिंद सिंह लोंगोवाल भी शामिल हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष और दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने जागीर कौर को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते मास्क और पीपीई किट के साथ ऑक्सीमीटर की भी मांग बढ़ी.
गुलजार सिंह रणीके को पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि विधायक एन के शर्मा पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ का नेतृत्व करेंगे और परमबंस सिंह बंटी रोमाना को युवा अकाली दल का अध्यक्ष बनाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY