एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शिमला पुलिस ने ऑनलाइन मादक पदार्थ नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, बिना संपर्क के होती थी डिलीवरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर प्रदेश की राजधानी शिमला समेत उत्तर भारत में व्यापक मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के संचालन का खुलासा किया है। पकड़े गये लोगों में एक कोलकाता से जबकि दूसरा राष्ट्रीय राजधानही दिल्ली से है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | शिमला पुलिस ने ऑनलाइन मादक पदार्थ नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, बिना संपर्क के होती थी डिलीवरी

शिमला, 30 जनवरी हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर प्रदेश की राजधानी शिमला समेत उत्तर भारत में व्यापक मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के संचालन का खुलासा किया है। पकड़े गये लोगों में एक कोलकाता से जबकि दूसरा राष्ट्रीय राजधानही दिल्ली से है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी के अनुसार, यह नेटवर्क सोशल मीडिया मंच के जरिए ऑनलाइन बुकिंग लेकर काम कर रहा था। मासूम लोगों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर पैसों का लेन-देन किया जाता था और कोरियर के माध्यम से मादक पदार्थ की सप्लाई की जा रही थी।

इस नेटवर्क का खुलासा अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर किंगपिन संदीप शाह की गिरफ्तारी से हुआ। संदीप को इस महीने कोलकाता से पकड़ा गया था। उसका सहयोगी नीरज कश्यप (दिल्ली) भी गिरफ्तार हुआ।

कोलकाता के रहने वाले संदीप शाह सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था, और मासूम लोगों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेता था।

मादक पदार्थ की डिलीवरी बिना किसी प्रत्यक्ष संपर्क के की जाती थी।

गांधी ने बताया कि इस गैरकानूनी कारोबार में करीब 500 लोग शामिल है। पैसे की पुष्टि के बाद ग्राहक को मादक पदार्थ की डिलीवरी का स्थान व अन्य विवरण दिया जाता था।

आरोपियों के खिलाफ संबंधित अधिनियम की धारा 21 (निर्मित दवाओं और तैयारियों के संबंध में उल्लंघन के लिए सजा), 29 (उकसाने) और भारतीय न्याय संहिता (संगठित अपराध) अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अब तक इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें शाह, कश्यप औऱ एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है। उन्होंने कहा कि 21 बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं, जिनमें लाखों रुपये हैं और शाह-कश्यप के खातों में 1.2 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का पता चला है।

पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और संदेह होने पर समय रहते काउंसलिंग कराएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2025 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).