दुसान लाजोविच ने मिलोस राओनिच को 7-6 4-6 6-2 से शिकस्त दी और अब उनका सामना नौ बार के रोम चैम्पियन राफेल नडाल से होगा।
फ्रेंच ओपन की तैयारियों के लिये आयोजित इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में शापोवालोव ने मार्टिनेज को 6-4 6-4 से पराजित किया। फ्रेंच ओपन 10 दिन बाद शुरू होगा।
यह भी पढ़े | IPL 2020 में लंबे सूखे को खत्म करना चाहेगी विराट कोहली की सेना.
शापोवालोव कुछ देर बाद ही भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के साथ युगल खेलने पहुंच गये जहां इस जोड़ी ने शीर्ष वरीय जुआन सेबेस्टियन कबाल और रोबर्ट फराह की जोड़ी को मात दी।
महिलाओं के वर्ग में नौंवी वरीय मुगुरूजा ने 16 वर्षीय कोको गॉफ को 7-6 3-6 6-3 से शिकस्त दी जो क्ले कोर्ट पर अपना पहला पेशेवर टूर्नामेंट खेल रही हैं।
कुज्नेत्सोवा ने 14वीं वरीय एनेट कोंटावेट को 4-6 7-5 6-3 से हराया और अब उनका सामना दो बार की रोम चैम्पियन एलिना स्वितोलिना से होगा।
पिछले साल की फ्रेंच ओपन उप विजेता मार्केटा वोंड्रोयूसोवा ने हालैंड की क्वालीफायर अरांता रस को और यूलिया पुतिनतसेवा ने आठवीं वरीय पेत्रा मार्तिच को हराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY