देश की खबरें | सिक्किम में 19 अक्टूबर से खुलेंगे स्कूल: अधिकारी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गंगटोक, 16 अक्टूबर सिक्किम सरकार ने 19 अक्टूबर से राज्य में स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने का निर्णय लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शिक्षा विभाग की जनसंपर्क एवं प्रचार इकाई के नोडल अधिकारी भीम थाटल ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस वर्ष सर्दियों की छुट्टियां नहीं पड़ेंगी, कक्षाएं हफ्ते में छह दिन लगेंगी तथा शनिवार को आधे दिन का अवकाश रहेगा। हालांकि अधिसूचित सरकारी अवकाश दिए जाएंगे।

यह भी पढ़े | Ram Leela in Maharashtra: महाराष्ट्र में मंदिर के बाद अब रामलीला को लेकर सियासत शुरू, बीजेपी विधायक राम कदम ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र.

उन्होंने बताया कि वर्तमान अकादमिक सत्र का समापन 13 फरवरी 2021 को होगा। अगला सत्र इसके दो दिन बाद 15 फरवरी से आरंभ होगा।

राज्य शिक्षा विभाग ने एक कैलेंडर तैयार किया है जिसके मुताबिक 11वीं और 12वीं के छात्र अपने अभिभावकों से लिखित अनुमति लाकर 19 अक्टूबर से स्कूल आ सकेंगे।

यह भी पढ़े | बारिश की मार झेलने के बाद तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पटरी पर लौट रही जिंदगी.

उन्हेांने कहा कि स्कूल आने की अनिवार्यता नहीं होगी।

इसी तरह कक्षा छह से आठ की कक्षाएं दो नवंबर से, तीसरी, चौथी और पांचवीं की कक्षाएं 23 नवंबर से लगेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)