देश की खबरें | नौवीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए आठ अक्टूबर से आधे दिन खुलेंगे स्कूल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, दो अक्टूबर पुडुचेरी सरकार ने शुक्रवार को कहा कि नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए आठ अक्टूबर से स्कूल खुल रहे हैं। यह आदेश पुडुचेरी और कराईकल में लागू होगा।

शिक्षा निदेशक रुद्र गौडप ने संवादाताओं को बताया कि अगले आदेश तक कक्षाएं सप्ताह में छह दिन (सोमवार से शनिवार) रोज आधे दिन के लिए लगेंगी।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: पूर्व सीएम अखिलेश यादव की मांग, BJP अपने कृत्य छिपाने के लिए DM-SP को हटा सकती है, दोनों पर दर्ज हो FIR.

आदेश के अनुसार, नौवीं और 11वीं के छात्रों की कक्षाएं सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को होंगी, जबकि 10वीं और 12वीं के छात्रों की कक्षाएं मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को होंगी।

उन्होंने कहा कि इस दौरान छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी और इन कक्षाओं का लक्ष्य छात्रों की समस्याओं को सुलझाना होगा।

यह भी पढ़े | Sirohi Rape & Murdered Case: राजस्थान के सिरोही में नाबालिग बच्ची से रेप के बाद हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार.

कक्षाओं में शामिल होने के लिए छात्रों को विभाग द्वारा तय फॉर्मेट में अपने अभिभावकों से अनुमतिपत्र लाना होगा।

गौड ने कहा कि फिलहाल छात्रों को स्कूल आने-जाने के लिए परिवहन की सुविधा नहीं मिलेगी।

कोविड-19 हालात के मद्देनजर मध्याह्न भोजन भी नहीं मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)