देश

Sirohi Rape & Murdered Case: राजस्थान के सिरोही में नाबालिग बच्ची से रेप के बाद हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी के बारे में राजस्थान के रेवदर से पुलिस उप अधीक्षक नरेंद्र सिंह देवड़ा (Narendra Singh Devda) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था. जिसे आज गिरफ्तार किया गया है. वह गिरफ्तारी के डर से राजस्थान से गुजरात भागने की फ़िराक में था. उसने पुलिस के पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया हैं.

Sirohi Rape & Murdered Case: राजस्थान के सिरोही में नाबालिग बच्ची से रेप के बाद  हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार (Photo Credits: Pixabay)

जयपुर: देश में सरकार के सख्ती के बाद भी नाबालिग बच्चियों और महिलाओं से रेप और मर्डर की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. उत्तर प्रदेश के हाथरस में जहां गैंगरेप की घटना को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. वहीं राजस्थान के सिरोही (Sirohi) में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप (Rape) के बाद हत्या हुई थी. घटना के बाद परिवार वालों के शिकायत के बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश में थी. जिसे आज राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने गिरफ्तार किया हैं.

गिरफ्तार आरोपी के बारे में राजस्थान के रेवदर से पुलिस उप अधीक्षक नरेंद्र सिंह देवड़ा (Narendra Singh Devda) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था. जिसे आज गिरफ्तार किया गया है. वह गिरफ्तारी के डर से राजस्थान से गुजरात भागने की फ़िराक में था. उसने पुलिस के पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया हैं. यह भी पढ़े: Rajasthan: राजस्थान के जयपुर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पीड़िता ने की आत्महत्या

बता दें कि राजस्थान के सिरोही जिले के आदिवासी इलाके में 25 सितंबर को नाबालिग 8 वर्षीय बच्ची के साथ रेप हुआ था. पुलिस घटना के बाद रेप और हत्या का मामला दर्ज आरोपी की तलाश कर रही थी. घटना के बाद से ही जिले के लोग आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. वहीं आरोपी के गिरफ्तारी के बाद लोगों की मांग है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2020 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).