देश की खबरें | संरा पुरस्कार भारत को निवेश के लिए पसंदीदा स्थल बनाने की सरकार की कोशिश का सबूत है: मोदी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवेश को प्रोत्साहित करने वाली केंद्र सरकार की एजेंसी ‘इन्वेस्ट इंडिया’ को ‘2020 संयुक्त राष्ट्र निवेश संवर्धन पुरस्कार’ मिलने पर मंगलवार को बधाई दी।

मोदी ने ट्वीट किया कि यह पुरस्कार इस बात का सबूत है कि हमारी सरकार भारत को निवेश के लिए दुनिया का पसंदीदा स्थल बनाने और कारोबार करना अधिक सुगम बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

यह भी पढ़े | Bharat Bandh: कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी: 8 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) ने ‘इन्वेस्ट इंडिया’ को ‘संयुक्त राष्ट्र निवेश संवर्धन पुरस्कार 2020’ का विजेता घोषित किया है। पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को जिनेवा स्थित यूएनसीटीएडी के मुख्यालय में हुआ।

यह पुरस्कार विश्व की निवेश संवर्धन एजेंसियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Panchayat Election Results 2020 Live News Updates: 636 जिला परिषद सदस्यों और 4371 पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना जारी.

मोदी ने कहा, ‘‘यूएनसीटीएडी का 2020 संयुक्त राष्ट्र निवेश संवर्धन पुरस्कार जीतने के लिए इन्वेस्ट इंडिया को बधाई। यह इस बात का सबूत है कि हमारी सरकार ने भारत को निवेश के लिए दुनिया में पसंदीदा स्थल बनाने और कारोबार करना अधिक सुगम बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है।’’

यूएनसीटीएडी ने दुनिया भर की 180 राष्ट्रीय निवेश संवर्धन एंजेसियों के कार्यों के मूल्यांकन के बाद इन्वेस्ट इंडिया को पुरस्कार दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)