नयी दिल्ली, चार सितंबर रूट मोबाइल का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) नौ सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए प्रति शेयर कीमत दायरा 345 से 350 रुपये तय किया है।
रूट मोबाइल, क्लाउड संचार सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि आईपीओ के तहत 240 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी के प्रवर्तक संदीप कुमार और राजदीप कुमार अपनी हिस्सेदारी में से 360 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश करेंगे।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.
आईपीओ 11 सितंबर को बंद होगा। आठ सितंबर को सिर्फ एंकर निवेशक निवेश कर सकेंगे।
इससे जुटायी राशि का उपयोग कंपनी अपना कर्ज चुकाने और अन्य रणनीतिक पहलों में करेगी। इसके अलावा मुंबई में एक कार्यालय परिसर भी खरीदेगी।
यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने कंपनी के आईपीओ प्रस्ताव को दिसंबर 2019 में ही मंजूरी दे दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY