देश की खबरें | हरियाणा में धार्मिक स्थल और मॉल खुले, बहुत कम लोग नजर आये
जियो

चंडीगढ़/अंबाला, आठ जून कोरोना वायरस संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित गुड़गांव और फरीदाबाद जिलों को छोड़कर हरियाणा में करीब ढाई महीने बाद सोमवार को धार्मिक स्थल एवं शॉपिंग मॉल खुले लेकिन अनुमान के विपरीत बहुत कम लोग ही ऐसे स्थानों पर पहुंचे।

निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर होटल और रेस्तरां भी इस संक्रमण को फैलने से रोकने के एहतियाती उपायों के साथ खुले। लोगों ने मास्क लगा रखा था और उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गयी। उन्हें हाथों में सेनेटाईजर लगाने या फिर उसे साबुन पानी से धो लेने को भी कहा गया।

यह भी पढ़े | One Nation, One Ration Card Rules: वन नेशन वन राशन कार्ड- परिवार का कोई भी सदस्य कहीं भी ले सकता है राशन, जानें पूरा नियम.

रेस्तराओं और होटलों को एक दूसरे के बीच दूरी बनाकर रखने के लिए क्षमता से आधे लोगों को ही आने देने को कहा गया है । बुफे सेवा की मनाही थी।

सोनीपत के मुरथल में लोग ढाबाओं और अन्य खाद्य विक्रय स्थलों पर रूकते हुए नजर आये। मुरथल ढाबाओं और अन्य खाद्य विक्रय स्थलों के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़े | राजनाथ सिंह ने कोरोना को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर कसा तंज- कहा- सरकार महामारी को रोक पाने में नाकामयाब है: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अंबाला में होटल, मॉल और रेस्तरां तो खुले लेकिन वहां बहुत कम ग्राहक थे। मंदिरों, गुरद्वारों, मस्जिदों एवं गिरजाघरों में भी बहुत कम लोग पहुंचे।

अंबाला के उपायुक्त अशोक कुमार ने कहा कि प्रशासन दिशानिर्देश के अनुपालन के लिए धार्मिक स्थानों, मॉलों और होटलों पर कड़ी निगाह बनाये हुए हैं।

कुरुक्षेत्र और पहोवा में आमदिनों की भांति श्रद्धालु नहीं थे। हरियाणा के खेल मंत्री संदीन सिंह कुरूक्षेत्र के गुरद्वारा छेविन पातशाही में पहुंचने वाले पहले श्रद्धालुओं में शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)