देश की खबरें | रणदीप हुड्डा के पैर की सर्जरी हुई, स्वास्थ्य में तेजी से हो रहा है सुधार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 27 अगस्त मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में अभिनेता रणदीप हुड्डा के पैर की सर्जरी की गई है और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।

उनके पिता रणबीर हुड्डा ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Muzaffarpur shelter home case: मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड मामले में ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस, सरकारी फंड का गलत दुरुपयोग करने का आरोप.

20 अगस्त को 44 साल के हुए अभिनेता को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उन्होंने सर्जरी कराई।

रणदीप के पिता ने कहा कि अभिनेता तेजी से ठीक हो रहे हैं और जल्द ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

यह भी पढ़े | GST New Provisions: जीएसटी में नए प्रावधान का कितना होगा फायदा.

उनके पिता ने एक बयान में कहा, ‘‘आपकी चिंता के लिए धन्यवाद। कल रणदीप के एक पैर की सर्जरी की गई, वह ठीक हो रहे हैं और जल्द ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। उनकी कोविड-19 जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है और सर्जरी अच्छी तरह से पूरी हो गई, इसलिए हम उन्हें जल्द ही घर ले जा सकेंगे।’’

रणदीप को आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई क्रिस हेम्सवर्थ अभिनीत फिल्म "एक्सट्रैक्शन" में देखा गया था।

वह सलमान खान की फिल्म "राधे" में भी दिखाई देंगे, जिसका प्रदर्शन महामारी के कारण टाल दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)