देश की खबरें | राम मंदिर न्यास ने विदेशों से दान स्वीकार करने की अनुमति के लिए आवेदन किया: न्यास अधिकारी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अयोध्या, 22 सितंबर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास ने राम मंदिर के निर्माण के लिए विदेशी दान स्वीकार करने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति के लिए आवेदन किया है। न्यास के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

न्यास के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि विदेशों से भक्तों ने राम मंदिर के लिए न्यास को दान भेजना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने दिया इस्तीफा, JDU से विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज, रिया पर बयान से आये थे सुर्खियों में.

उन्होंने कहा कि मंगलवार को, कार्यालय को भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक से 1,500 डॉलर का चेक मिला। न्यास जल्द ही एक एनआरआई खाता खोलेगा जिसमें विदेशी मुद्राओं में दान जमा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए गत पांच अगस्त को हुए भूमि पूजन समारोह के बाद से लगातार दान मिल रहे हैं और न्यास का कोष बढ़कर 75 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़े | Jamia to Conduct Admission Tests for UG, PG Private Courses: जामिया में यूजी, पीजी वार्षिक परीक्षा (प्राइवेट) 2020 शुरू.

गुप्ता ने कहा, ‘‘न्यास को देश में श्रद्धालुओं की ओर से नियमित तौर पर दान मिल रहे हैं। अब विदेशों में भक्त चेक के माध्यम से दान कर रहे हैं, जिनमें ज्यादातर विदेशी मुद्राओं में दान कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘न्यास ने इन विदेशी दान को प्राप्त करने के लिए भारत सरकार से अनुमति के लिए आवेदन किया है। अनुमति जल्द मिलने की संभावना है, जिसके बाद ट्रस्ट पंजाब नेशनल बैंक में एक एनआरआई खाता खोलेगा।’’

गुप्ता ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग 11 रुपये से लेकर 11,000 रुपये तक के नकद दान कर रहे हैं।

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)