Rajasthan: सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित तीन की मौत
राजस्थान के शाहपुरा इलाके के भाबरू थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
जयपुर, 12 फरवरी : राजस्थान के शाहपुरा इलाके के भाबरू थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस के अनुसार राजमार्ग पर अलवर तिराहे के पास यह हादसा उस समय हुआ जब एक कार आगे चल रही कंटेनर में जा टकराई. हादसे में लगावती देवी, साक्षी गोयल और वरुण गोयल की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : गंभीर संकट के चलते केरल के लग्जरी बस मालिक 45 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेच रहे बसें
ये लोग यहां एक मंदिर में दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2022 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

