जयपुर, पांच जुलाई राजस्थान पुलिस ने चूरू जिले के सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनियां को जीवन के खतरे को देखते हुए जेड श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध करवाई है।
विधायक के पति को दो सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) की सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है।
यह भी पढ़े | गाजियाबाद: मोमबत्ती की फैक्ट्री में भीषण धमाका, 7 लोगों की मौत 4 घायल, CM योगी ने मांगी जांच रिपोर्ट.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के बाद विधायक और उनके पति को सुरक्षा प्रदान की गई है।
यह निर्णय पुलिस अधीक्षक सीआईडी (सुरक्षा) की रिपोर्ट पर लिया गया। जो मई में आत्महत्या करने वाले पुलिस निरीक्षक विष्णु दत्त विश्नोई पर दबाव डालने में शामिल होने के आरोपो का सामना कर रही विधायक कृष्णा पूनिया के जान के खतरे की समीक्षा कर रहे थे।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: 24 घंटे में आए COVID-19 के 6,555 नए केस, राज्य मरीजों की संख्या 2,06,619 हुई.
भाजपा और बसपा नेताओं ने विधायक कृष्णा पूनियां पर पुलिस निरीक्षक विष्णु दत्त विश्नोई पर दबाव बनाने का आरोप लगाया था जिसे पूनियां ने खारिज कर दिया था।
पुलिस निरीक्षक के आत्महत्या मामलें की जांच सीबीआई से करवाने की सिफारिश पहले ही की जा चुकी है।
राज्य में जेड श्रेणी की सुरक्षा पाने वाली पूनियां दूसरी विधायक हैं। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY