देश की खबरें | रेलवे ने लॉकडाउन के दौरान बुक टिकट के लिए यात्रियों को 1885 करोड़ रुपये लौटाया
जियो

नयी दिल्ली, चार जून रेलवे ने कहा है कि लॉकडाउन की अवधि में बुक किए गए टिकट को रद्द करने के एवज में यात्रियों को 1885 करोड़ रुपये वापस कर दिया गया है।

रेलवे ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान अपनी नियमित यात्री ट्रेन सेवा रद्द कर दी थी।

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग: दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर तैनात हुई 10 आइसोलेशन कोच.

रेलवे ने कहा है, ‘‘सारी ट्रेनों को रद्द किए जाने के कारण रेलवे के समक्ष यात्रियों को भारी मात्रा में राशि वापस करने की चुनौती थी।’’

रेलवे ने कहा है, ‘‘रेलवे ने 21 मार्च से 31 मई के बीच ऑनलाइन तरीके से बुक टिकट के एवज में रद्द टिकटों के लिए 1885 करोड़ रुपये यात्रियों को वापस कर दिया है।’’

यह भी पढ़े | देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रेलवे के अनुसार टिकट खरीदने में लगी समस्त राशि लौटा दी गयी है ।

रेलवे ने कहा है कि टिकट बुक करते समय जिस खाते से भुगतान हुआ था, वहां पर राशि भेज दी गयी है। रेलवे के कदम से यात्रियों को समय पर अपनी राशि का भुगतान हो गया है और अपनी रकम के लिए पीआरएस काउंटर जाने से बचना पड़ गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)