इंफाल, 30 जून हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के दौरे पर आए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को नागरिक समाज संगठन के सदस्यों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को सुना।
राहुल गांधी ने नागरिक समाज संगठन ‘कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी’ (सीओसीओएमआई), मणिपुर में नागा समुदाय की शीर्ष संस्था ‘यूनाइटेड नागा काउंसिल’, ‘शेड्यूल्ड ट्राइब डिमांड कमेटी’ के प्रतिनिधियों और जेएनयू के प्रोफेसर बिमोल ए. सहित प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि दिन में उनके राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलने की संभावना है, लेकिन इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
इससे पहले सुबह राहुल गांधी ने मोइरांग शहर में दो राहत शिविरों में प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी व्यथा सुनी थी।
गांधी सुबह इंफाल से हेलीकॉप्टर में सवार होकर मोइरांग पहुंच थे।
पार्टी के सूत्रों ने बताया कि मोइरांग शहर के जिन दो शिविरों का राहुल ने दौरा किया, वहां करीब 1000 लोग रहते हैं।
राहुल गांधी के साथ मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह, पार्टी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, पीसीसी अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र सिंह और पूर्व सांसद अजय कुमार थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY