देश की खबरें | यूएई में सड़क किनारे रह रहे पंजाबियों को भारत वापस लाया जाएगा: मंत्री
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

फगवाड़ा, 10 सितंबर केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने बृहस्पतिवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नौकरियां खोने के बाद सड़क किनारे रह रहे पंजाब के दो लोगों को जल्द ही उनके परिवारों से मिलवाया जाएगा।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें चरणजीत सिंह और गुरदीप सिंह नामक दो लोग यूएई में सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे रहते हुए दिख रहे थे।

यह भी पढ़े | ज्योतिरादित्य सिंधिया का पूर्व सीएम कमलनाथ पर हमला- फसल बीमा योजना के एक भी पैसे का वितरण नहीं किया: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

परिजनों ने उनकी हालत देखकर केन्द्र सरकार से उन्हें वापस लाने का अनुरोध किया था।

चरणजीत पंजाब के कपूरथला में फगवाड़ा के निकट जगपालपुर से संबंध रखते हैं जबकि गुरदीप गुरदासपुर जिले में कादियान के निकट टिकरीवाल गोराया गांव के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus In Delhi: दिल्ली में कोरोना का नया रिकॉर्ड, एक दिन में 4,308 नए केस दर्ज.

प्रकाश ने एक बयान में कहा कि उन्होंने दोनों को भारत लाने के लिये केन्द्रीय विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था।

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद दोनों पंजाबी फिलहाल दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास में हैं।

मंत्री ने कहा कि दूतावास के अधिकारियों ने बताया है कि वे दोनों को भारत भेजने के लिये जरूरी दस्तावेज तैयार कर रहे हैं।

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री प्रकाश ने कहा, ''उन्हें जल्द ही उनके परिवार से मिलवाया जाएगा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)