एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | टीबी उन्मूलन में अहम भूमिका निभा रहे हैं पुडुचेरी के मेडिकल कॉलेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी के दस मेडिकल कॉलेज केंद्र शासित प्रदेश में टीबी (तपेदिक) के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

देश की खबरें | टीबी उन्मूलन में अहम भूमिका निभा रहे हैं पुडुचेरी के मेडिकल कॉलेज

पुडुचेरी, सात जुलाई पुडुचेरी के दस मेडिकल कॉलेज केंद्र शासित प्रदेश में टीबी (तपेदिक) के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

ये कॉलेज टीबी के 50 प्रतिशत से अधिक मामलों की जानकारी दे रहे हैं और मरीजों की पहचान के लिए अभियान चला रहे हैं।

पुडुचेरी के टीबी अधिकारी डॉ. सी. वेंकटेश ने कहा कि पुडुचेरी के तीन सरकारी और सात निजी मेडिकल कॉलेजों ने टीबी उन्मूलन गतिविधियों को लागू करने और उनकी निगरानी के लिए मेडिकल कॉलेज कोर कमेटी का गठन किया है।

डॉ. वेंकटेश ने बताया कि यह कमेटी जांच और इलाज, दवाओं की संवेदनशीलता की जांच, टीबी से बचाव के उपाय, रोगी खोज अभियान और टीबी उन्मूलन के प्रमाणन के लिए जरूरी दावों की जांच जैसे काम करती है।

उन्होंने कहा, "ये संस्थान राज्य टीबी शाखा के साथ मिलकर संवेदनशील आबादी की पहचान कर रहे हैं और उन्हें मध्यम या उच्च जोखिम वाले लोगों के रूप में चिन्हित कर रहे हैं, जिनकी जांच आधुनिक तकनीकों के जरिए की जाती है।

डॉ. वेंकटेश ने बताया कि सह-रुग्णता या अन्य स्वास्थ्य जोखिमों से ग्रसित व्यक्तियों की जानकारी संग्रहित कर ली जाती है और भविष्य में होने वाले स्वास्थ्य जांच अभियानों के दौरान इन लोगों की स्थिति का फिर से मूल्यांकन किया जाता है, ताकि समय पर उनका इलाज और देखभाल की जा सके।"

पुडुचेरी की 14,00,000 की आबादी के लिए 10 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें प्रतिवर्ष 1500 से अधिक मेडिकल छात्र प्रवेश लेते हैं।

पुडुचेरी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मिशन निदेशक डॉ. एस गोविंदराजन ने 'पीटीआई-' को बताया किडॉ. एस. गोविंदराजन, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) पुडुचेरी ने ‘पीटीआई-’ से कहा, "चिकित्सा महाविद्यालयों का सेवा क्षेत्र सीमित भौगोलिक क्षेत्र तक नहीं होता है और वे तृतीयक रेफरल इकाइयां होने के कारण, जिले के भीतर और जिले तथा राज्य के बाहर से भी मरीजों को सेवाएं प्रदान करते हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).