देश की खबरें | पीटीआई के फोटोग्राफर के साथ मारपीट, पुलिस ने शुरुआत में कार्रवाई से इंकार किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में सोमवार को अज्ञात लोगों ने समाचार एजेंसी 'पीटीआई' के फोटोग्राफर रवि चौधरी और उनकी मंगेतर के साथ मारपीट की। दिल्ली से मोटरसाइकिल के जरिए यात्रा करने के दौरान यह घटना हुई।

मुरादनगर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ रवि चौधरी की शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया जोकि बोलेरो जीप में सवार थे और उनके वाहन पर ''भारत सरकार'' लिखा हुआ था।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का विवादित बयान, किसानों के समर्थन में अवार्ड वापस करने वालों को कहा- वे देशभक्त नहीं.

हालांकि, बाद में अधिकारियों ने चौधरी को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक पुलिसकर्मी द्वारा प्रदर्शनकारी किसान को लाठी मारते हुए चौधरी की ली गई तस्वीर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया था।

यह भी पढ़े | कोरोना के मध्य प्रदेश में आज 1,307 नए केस पाए गए, 10 की मौत, 1,245 ठीक हुए: 7 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चौधरी ने कहा कि घटना गंगा नहर रोड के भीड़ भरे रास्ते पर हुई।

बोलेरो के चालक ने चौधरी के वाहन को आगे निकलने के दौरान रोका और कथित तौर पर रवि और उनकी मंगेतर के साथ गाली-गलौज की।

जब चौधरी ने इसका विरोध किया तो चालक ने कार का दरवाजा खोलकर उनका रास्ता रोक लिया।

पीटीआई के पत्रकार चौधरी ने कहा कि इसी दौरान कार से निकले तीन-चार व्यक्तियों ने उनको पीटना शुरू कर दिया जबकि कई लोग कार के अंदर ही रहे।

उन्होंने बताया कि जब वे किसी तरह बचकर मौके से भागे तो कार सवार लोगों ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया।

चौधरी ने कहा कि बाद में वह गाजियाबाद पुलिस थानाक्षेत्र की मुरादनगर चौकी पर शिकायत दर्ज कराने रूके तो पुलिसकर्मियों ने उनके क्षेत्र की घटना नहीं होने की बात कहकर टाल-मटोल की।

बाद में चौधरी ने वाहन की ली गई तस्वीर को ट्वीट भी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)