Uttarakhand: चालान निरस्त करने के लिए पत्र लिखने वाले पुष्कर सिंह धामी के PRO निलंबित
मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने चालान हुए वाहनों में अवैध खनन सामग्री होने तथा सरकार पर खनन माफिया को प्रश्रय देने का आरोप लगाया. राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से ही कह रही है कि राज्य सरकार खनन माफिया को प्रश्रय दे रही है और मुख्यमंत्री के पीआरओ के पत्र से उनके इन आरोपों की ही पुष्टि हुई है.
देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand) के बागेश्वर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) को तीन वाहनों के चालान निरस्त करने के लिए कथित तौर पर पत्र लिखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( Pushkar Singh Dhami) के जनसंपर्क अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट (Nandan Singh Bisht) को निलंबित कर दिया गया है तथा इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं. यहां आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि बिष्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में जांच के आदेश भी दिए हैं. Uttarakhand Shocker: टिहरी में 8 वर्षीय बच्ची के साथ मजदूर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिष्ट ने आठ दिसंबर को अपने लैटर हेड पर कथित तौर पर बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के मौखिक आदेश का हवाला देते हुए उनसे 29 नवंबर को काटे गए तीन वाहनों के चालान निरस्त करने के लिये कहा था. पत्र में तीनों वाहनों के नंबर भी दिए गए हैं.
बिष्ट के दस्तखत से जारी इस पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक आदेश जारी कर वहां तैनात सभी जनसंपर्क अधिकारियों, कोआर्डिनेटरों, मुख्य कोआर्डिनेटरों के लैटर हैड प्रयोग पर पूरी पाबंदी लगा दी गयी है. आदेश के अनुसार, अब वे अपने हस्ताक्षर से कोई सरकारी पत्र या निर्देश जारी नहीं कर सकेंगे.
मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने चालान हुए वाहनों में अवैध खनन सामग्री होने तथा सरकार पर खनन माफिया को प्रश्रय देने का आरोप लगाया. राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से ही कह रही है कि राज्य सरकार खनन माफिया को प्रश्रय दे रही है और मुख्यमंत्री के पीआरओ के पत्र से उनके इन आरोपों की ही पुष्टि हुई है.
इस बीच, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जब कांग्रेस का स्टिंग सामने आया था तब तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत बगलें झाकते रहें और कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि पत्र की विश्वसनीयता की पुष्टि के बगैर कांग्रेस हल्ला मचा रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2021 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

