विदेश की खबरें | जॉर्डन के युवराज हुसैन की शादी में शामिल होने पहुंचे राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जॉर्डन शाही परिवार में बृहस्पतिवार को हो रहे विवाह समारोह में ब्रिटिश शाही परिवार के शामिल होने की सूचना को सार्वजनिक नहीं किया गया था।

जॉर्डन की सरकारी मीडिया ने विलियम और केट के जॉर्डन पहुंचने से चंद घंटे पहले इस बाबत जानकारी साझा की।

हुसैन (28) सऊदी अरब के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली रजवा अल सेफ (29) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

बृहस्पतिवार दोपहर को आयोजित होने वाले विवाह समारोह में दुनियाभर से कई हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।

शाही शादी में शामिल होने वाले मेहमान बृहस्पतिवार सुबह अम्मान स्थित एक आलीशान होटल पहुंचे।

दुल्हन की एक रिश्तेदार नोरा अल सुदैरी ने कहा, ‘‘हम इस शादी को लेकर बेहद उत्साहित और खुश हैं। यह हमारे परिवारों के लिए बेहद खुशी का मौका है। यह जॉर्डन और सऊदी अरब के बीच रिश्तों के लिए भी अहम पल है।’’

एपी

शफीक माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)