देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को जन्मदिवस पर दी बधाई

नयी दिल्ली, एक जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को उनके 71वें जन्मदिवस पर बधाई दी और उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हमारे ऊर्जावान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को जन्मदिवस की शुभकामनाएं। मैं उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

यह भी पढ़े | कोरोना संकट में ड्यूटी से गायब रहने वाले मुंबई पुलिस के 6 कांस्टेबलों पर गिरी गाज, केस हुआ दर्ज.

उन्होंने कहा कि नायडू जी को उनके जोशीले स्वभाव, बुद्धिमता और चातुर्य के लिए राजनीति के क्षेत्र में सराहा जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह राज्यसभा के पदेन सभापित के रूप में भी असाधारण रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: नेवेली लिग्नाइट के थर्मल प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 17 घायलों को NLC Lignite अस्पताल ले जाया गया  .

आंध्र प्रदेश के चावतापालेम में एक जुलाई 1949 को जन्में नायडू 1998 में पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित करने के बाद 2017 में वे देश के उपराष्ट्रपति चुने गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)