विदेश की खबरें | चीन में कोविड-19 के टीके को बड़े स्तर पर बाजार में उतारने की तैयारी

चीन के विदेश मंत्री ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में कहा कि टीका निर्माता अंतिम परीक्षण की प्रक्रिया को तेज कर रहे हैं। ब्रिटेन ने फाइजर कंपनी के टीके को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है।

चीन के चार निर्माताओं के पांच संभावित टीकों का रूस, मिस्र तथा मेक्सिको समेत एक दर्जन से अधिक देशों में परीक्षण चल रहा है।

यह भी पढ़े | सौर ऊर्जा पर भारत के नेतृत्व से भरोसा मिलता है कि जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है: संयुक्त राष्ट्र.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि टीके सफल होने के बाद भी अमेरिका, यूरोप, जापान और अन्य विकसित देशों में उपयोग के लिए टीके के प्रमाणन की प्रक्रिया अत्यंत जटिल हो सकती है।

हालांकि, चीन ने कहा है कि वह सुनिश्चित करेगा कि टीका विकासशील देशों के लिए किफायती रहे।

यह भी पढ़े | Nepal: नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक बिना किसी नतीजे के समाप्त.

साइनोफार्म कंपनी ने नवंबर में कहा था कि उसने चीन में अपने टीके के इस्तेमाल के लिए अंतिम मंजूरी के लिए आवेदन कर दिया है।

अन्य निर्माताओं को स्वास्थ्य कर्मियों तथा संक्रमण के लिहाज से अत्यंत जोखिम वाले लोगों के लिये आपात उपयोग के लिए मंजूरी दे दी गयी है।

उप प्रधानमंत्री सुन चुनलान ने कहा, ‘‘हमें बड़े स्तर पर उत्पादन के लिए तैयार रहना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)