पणजी, 24 दिसंबर कोविड-19 महामारी के बीच गोवा में बृहस्पतिवार मध्यरात्रि से क्रिसमस मनाने की तैयारी जोरशोर से की जा रही है।
समुद्र तट लोगों से अटे पड़े हैं तथा बाजारों में खरीदारी का माहौल है।
गोवा में लगभग 30 प्रतिशत जनसंख्या ईसाई है और यहां के चर्च मध्यरात्रि की सामूहिक प्रार्थना के लिए तैयारियां कर रहे हैं।
इसके साथ ही कोविड-19 की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की व्यवस्था की जा रही है।
दक्षिण गोवा जिले के नुवेम गांव के निवासियों ने पणजी से मडगांव को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन किलोमीटर की लंबाई में क्रिसमस स्टार लगाए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर मध्यरात्रि के बाद डांस आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है।
गोवा चर्च के फादर मेवरिक फर्नांडीज ने पीटीआई- से कहा, ‘‘ मध्यरात्रि प्रार्थना सभा में एक बार में 200 लोग शामिल हो सकते हैं जिन्हें सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा, मास्क लगाना होगा और हाथों को सेनिटाइज करना होगा।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY