विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया में सत्तारूढ़ पार्टी का स्थापना दिवस मनाने की तैयारी

उत्तर कोरिया के टेलीविजन की ओर से घोषत कार्यक्रम में सैन्य परेड और विशाल रैली के प्रसारण की योजना शामिल नहीं है। दक्षिण कोरिया के सरकारी अधिकारियों और निजी तौर पर काम करने वाले विश्लेषकों का कहना है कि प्योंगयांग के किंग इल सुंग चौक पर इन कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी है।

उत्तर कोरिया के टेलीविजन ने 2017 की सैन्य परेड का सीधा प्रसारण किया था। इसके बाद की दो सैन्य परेड 2018 में हुई थीं जिन्हें रिकॉर्ड करके उसका प्रसारण बाद में किया गया था।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश: महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और हिंसा की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ 16 अक्टूबर को ढाका से नोआखाली तक निकाला जाएगा विरोध मार्च.

दक्षिण कोरिया के अधिकारियों और विश्लेषकों का कहना है कि उत्तर कोरिया परेड के दौरान नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल या अन्य परमाणु हथियारों का प्रदर्शन कर सकता है।

कई विश्लेषकों का मानना है कि नवंबर में अमेरिका में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से पहले उत्तर कोरिया गंभीर किस्म के उकसावे से बचना चाहेगा, क्योंकि अगर अमेरिका में बदलाव आता है तो नई सरकार सियोल के साथ अपने रिश्तों पर फिर से विचार कर सकती है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in Italy: इटली में कोरोना के 5732 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 343,770.

एपी

मानसी शोभना शाहिद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)