चेन्नई में वायु गुणवत्ता ‘खराब’, पटाखों को लेकर नियम उल्लंघन के 350 से अधिक मामले दर्ज
दीपावली त्यौहार के एक दिन बाद शहर में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ हो गयी है. आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी है . शहर की पुलिस ने पटाखा जलाने की निर्धारित समय सीमा समेत नियमों के उल्लंघनों के सिलसिले में कुल 354 मामले दर्ज किये हैं .
चेन्नई, 25 अक्टूबर : दीपावली त्यौहार के एक दिन बाद शहर में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ हो गयी है. आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी है . शहर की पुलिस ने पटाखा जलाने की निर्धारित समय सीमा समेत नियमों के उल्लंघनों के सिलसिले में कुल 354 मामले दर्ज किये हैं . तमिलनाडु प्रदूषण नियंण बोर्ड की बेवसाइट पर दोपहर तक जारी आंकड़ों के अनुसार शहर में और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता की स्थिति ‘खराब’ है .
पीएम 2.5 प्रदूषण का मुख्य कारक है . इस बीच, शहर की पुलिस का कहना है कि उसने पटाखे जलाने की समय सीमा के उल्लंघन को लेकर 271 मामले जबकि ध्वनि संबंधी मानक का उल्लंघन करने के लिए 69 मामले दर्ज किये हैं . शहर पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करते हुये पटाखे बेचने के लिए 14 मामले दर्ज किए गए हैं. यह भी पढ़ें : Bank strike 2022: 19 नवंबर को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ का ऐलान
पुलिस के अनुसार, ये मामले 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच दर्ज किए गए. राज्य सरकार ने पूर्व में दीपावली के दिन पटाखे छुड़ाने की समय सीमा उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार सुबह छह से सात बजे तक और शाम सात से आठ बजे तक तय की थी. देश भर में सोमवार को दीपावली का पर्व मनाया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2022 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

