नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिस पर 130 से अधिक लोगों के साथ पांच करोड़ रूपये की ठगी करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पोंजी योजनाओं के माध्यम से लोगों को उनके निवेश पर 200 प्रतिशत तक मासिक रिटर्न देने का वादा करता था।
यह भी पढ़े | कोरोना के मध्य प्रदेश में 652 नए मरीज पाए गए, 17 की मौतें: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पश्चिम संत नगर निवासी 38 वर्षीय अरुण अग्निहोत्री को गिरफ्तार किया। वह अपने दोस्त संजीव उपाध्याय के साथ 'ग्रेट इंडिया एक्सपो' नाम से कंपनी चलाता था।
पुलिस फरार उपाध्याय की तलाश कर रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों ने मिलकर 130 से अधिक लोगों के साथ ठगी की है।
अधिकारी ने बताया कि वे लोगों से 18 महीने तक हर महीने निवेश की गई राशि का दोगुना भुगतान करने का वादा करते थे। इसके लिए वे दिल्ली के लक्जरी होटलों में सेमिनार करते थे। बड़ी राशि एकत्र हो जाने के बाद उन्होंने अपने कार्यालय बंद कर दिये।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (ईओडब्ल्यू) ओ पी मिश्रा ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को उत्तरी दिल्ली के संत नगर में आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली और उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY