बरहामपुर, दो जून ओडिशा के गंजम जिले में एक बड़े डकैती गिरोह का पर्दाफाश कर सात नाबालिगों समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि उनमें से कम से कम 10 लोग एक बस लूटने की योजना का हिस्सा थे। बुधवार रात पुलिस की छापेमारी के दौरान वह लोग भंजनगर शहर के बाहरी इलाके में एक मंदिर के पास इकट्ठे हुए थे।
भंजनगर पुलिस थाने के निरीक्षक धीरेश दास ने बताया कि बाद में चार अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
दास ने बताया कि जांच में पता चला है कि गिरोह भंजनगर और उसके आसपास डकैती के कई मामलों में शामिल था।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, गिरोह के पास से 39 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, तीन तलवारें, तीन देसी बम, मिर्च पाउडर और तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।
दास ने कहा ‘‘हम उचित सत्यापन के बाद मोबाइल फोन मालिकों को सौंप देंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY