देश की खबरें | आरपीएफ कांस्टेबल की नेकदिली के लिए पीयूष गोयल ने की नकद पुरस्कार देने की घोषणा
जियो

नयी दिल्ली, चार जून रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का एक कांस्टेबल चार महीने के एक नवजात के वास्ते दूध का पैकेट देने के लिए ट्रेन के पीछे दौड़ पड़ा था जिसके लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कांस्टेबल की प्रशंसा की।

मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार गोयल ने कांस्टेबल को नकद पुरस्कार दिए जाने की भी घोषणा की।

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग: दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर तैनात हुई 10 आइसोलेशन कोच.

वक्तव्य में कहा गया, “आरपीएफ कांस्टेबल इंदर सिंह यादव (33) ने ड्यूटी के दौरान अनुकरणीय प्रदर्शन किया जब वह चार महीने के नवजात के वास्ते दूध देने के लिए ट्रेन के पीछे दौड़ पड़े।”

वक्तव्य के अनुसार 31 मई को शरीफ हाशमी अपने पति हसीन हाशमी और चार महीने शिशु के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बेलगाम से गोरखपुर जा रहे थे।

यह भी पढ़े | देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पिछले किसी भी स्टेशन पर दूध न मिलने के कारण उनका शिशु रो रहा था।

वक्तव्य के अनुसार शिशु की मां ने कांस्टेबल से सहायता मांगी।

यादव ने भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित एक दुकान से तत्काल दूध का पैकेट खरीदा लेकिन तब तक ट्रेन चल चुकी थी।

वक्तव्य में कहा गया, “कांस्टेबल मानवता और साहस का परिचय देते हुए ट्रेन के पीछे दौड़ पड़े और महिला को दूध का पैकेट दिया।”

रेलवे प्लेटफार्म पर यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई।

गोयल ने कहा कि आरपीएफ कांस्टेबल इंदर सिंह यादव ने ड्यूटी के दौरान प्रशंसनीय कार्य किया जब वह चार महीने के नवजात के वास्ते दूध देने के लिए ट्रेन के पीछे दौड़ पड़े।

उन्होंने कहा, “उनकी नेकदिली के लिए मैंने नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)