नयी दिल्ली, 26 जून पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में रोड रेज की एक संदिग्ध घटना में कुछ अज्ञात बाइक सवार लोगों ने चलती कार के अंदर 30 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उसके रिश्ते के भाई को भी गोली लगी, जो कार में उसके बगल में बैठा था
पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार देर रात 12 बजे की है जब मानसरोवर पार्क निवासी सोमेश छाबड़ा अपने चचेरे भाई शिवम दुआ और दोस्त राहुल के साथ कनॉट प्लेस गया था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब तीनों घर लौट रहे थे, तो रास्ते में प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन के पास कुछ अज्ञात बाइक सवार लोगों के साथ उनकी बहस हो गई।
यह भी पढ़े | इंटरनेशनल फ्लाइट्स के परिचालन पर लगी रोक को 15 जुलाई तक बढ़ाया गया, DGCA ने जारी किया सर्कुलर.
अधिकारी ने बताया कि बहस के दौरान, एक आरोपी ने पिस्तौल निकाल ली और गोली चला दी। गोली पहले छाबड़ा के सीने में लगी और उसके चचेरे भाई के जबड़े में जा धंसी।
अधिकारी ने बताया कि छाबड़ा ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार एक डिवाइडर से टकरा गई। पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां छाबड़ा ने दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी व्यक्तियों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY