देश की खबरें | पासवान के निधन से गरीब और दलित वर्ग ने बुलंद राजनीतिक आवाज खो दी: राहुल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि देश के गरीब एवं दलित वर्ग ने अपनी बुलंद राजनीतिक आवाज खो दी है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी। उनके परिजनों को मेरी संवेदनाएं।’’

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Passes Away: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, पीएम मोदी-राहुल गांधी, राजनाथ सिंह सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘रामविलास पासवान जी वर्षों से मेरी मां के पड़ोसी रहे और उनके परिवार के साथ हमारा एक निजी रिश्ता था। उनके निधन की सूचना से बेहद दुःख हुआ है। चिराग जी और परिवार के समस्त सदस्यों को मेरी गहरी संवेदना। इस दुखद घड़ी में हम आपके साथ हैं।’’

पार्टी के मुख्य पवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘राम विलास पासवान जी के निधन से गहरा आघात लगा। देश की राजनीति में पासवान जी ने एक गहरी छाप छोड़ी और वंचित वर्गों की आवाज़ उठाई।’’

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Passes Away: केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक, कहा-मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुःख पहुंचा है: 8 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘संप्रग सरकार में सोनिया गांधी व डॉक्टर मनमोहन सिंह के साथ ग़रीबी उन्मूलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। भावभीनी श्रद्धांजलि।’’

पासवान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी।

लोक जनशक्ति पार्टी के 74 वर्षीय संरक्षक पासवान का कुछ दिन पहले एक अस्पताल में हृदय का ऑपरेशन हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)