देश की खबरें | पार्टी कार्यकर्ता विकास कार्य लोगों तक ले जाएं— बिहार चुनाव के भाजपा प्रभारी फड़नवीस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 22 अगस्त बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के दौरान केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराने पर जोर देते हुए विश्वास प्रकट किया कि पार्टी राज्य में विधानसभा चुनाव अवश्य जीतेगी।

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की शनिवार से शुरू हुई दो दिवसीय डिजिटल बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा, “हमें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को प्रत्येक व्यक्ति तक ले जाना होगा। हमें लोगों को दोनों सरकारों द्वारा किए गए विभिन्न कामों के बारे में याद दिलाना होगा- चाहे वह केंद्र का पैकेज हो, आत्मा निर्भर पैकेज हो, गरीब कल्याण योजना हो या राज्य सरकार द्वारा किया गया काम हो- जिसे लोग उन्हें आसानी से भूल जाते हैं।"

यह भी पढ़े | पंजाब: मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा कोरोना पॉजिटिव, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर लोगों को दी जानकारी: 22 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को नहीं छुआ, जो दो महीने से अधिक समय से सुर्खियों में रहा है। उन्होंने अपने भाषण को राजनीतिक मुद्दों और चुनावों तक सीमित रखा।

लालू प्रसाद की पार्टी राजद के 15 साल के शासन की आलोचना करते हुए फड़नवीस ने कहा कि “लोगों को राजद शासन के 15 साल याद दिलाने की जरूरत है जब राज्य तबाह हो गया था और राज्य पिछड़ गया था, जो भाई-भतीजावाद और भयंकर भ्रष्टाचार का गवाह था । "

यह भी पढ़े | Punjab ASI Jorawar Singh: एएसआई जोरावर सिंह के खिलाफ कार्रवाई, नशा करते वीडियो वायरल होने के बाद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलिस वाले को बर्खास्त करने का दिया आदेश.

उन्होंने कहा, “लेकिन राज्य की राजग सरकार ने पिछले 15 वर्षों में बिहार में बदलाव लाया है और विकास को गति प्रदान की है और अब राज्य अगले पांच वर्षों में तेजी से आगे बढ़ेगा और इसलिए राज्य को एक ऐसी सरकार की आवश्यकता है जो नरेंद्र मोदी सरकार के साथ मिलकर काम कर सके। राज्य के तेजी से विकास के लिए।"

फड़नवीस ने लोगों को याद दिलाया कि बिहार नरेंद्र मोदी सरकार के एजेंडे में सबसे आगे है जो इस तथ्य से स्पष्ट है कि इस सरकार ने राज्य की किस्मत बदलने के लिए कई परियोजनाएं दी हैं, कहा , '' चुनौतियां हैं, लेकिन हम एक नया रिकॉर्ड बनाने के लिए चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे ।''

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)