यरुशलम, चार जून इज़राइल में एक सांसद के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को संसदीय बैठक रद्द कर दी गई और करीब 700 कर्मचारियों को घर में ही रहने को कहा गया है।
मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।
‘ज्वाइंट लिस्ट’ पार्टी के सांसद समी अबू शहादत ने बृहस्पतिवार को ही कोरोना वायरस से संक्रमित होने की घोषणा की थी।
इब्रानी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार संसद के करीब 700 कर्मचारियों को काम पर ना आने के लिए कहा गया है और बृहस्पतिवार को होने वाली सभी समिति की बैठकों और अन्य गतिविधियों को भी रद्द कर दिया गया है।
यह भी पढ़े | COVID-19 महामारी का वैश्विक आंकड़ा 64 लाख के पार, 3.85 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौतें.
अबू शहादत (44) अपनने चालक के बीमार होने के बाद दो दिन पहले ही सबसे पृथक हो गए थे। इससे पहले उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के भी देखा गया था।
सांसद ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं मेरे सम्पर्क में आए सभी लोगों से पृथक होने और जांच कराने की अपील करता हूं। मैं सभी से स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करता हूं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY