देश की खबरें | पंत को ग्रेड एक की चोट, ललित यादव को खिलाने पर विचार कर सकते हैं कैपिटल्स
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स को अपने आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की सात से 10 दिन तक सेवाएं नहीं मिलेंगी क्योंकि उनकी पैर की मांसपेशियों में ग्रेड एक की चोट है जिसके कारण टीम प्रबंधन शिमरोन हेटमायर को अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है।

कोई भारतीय वैकल्पिक विकेटकीपर नहीं होने के कारण कैपिटल्स को हेटमायर की जगह एलेक्स कैरी को उतारने के लिए बाध्य होना पड़ा। टीम ने हालांकि पारी के अंत में दो आक्रामक बल्लेबाजों की कमी खली क्योंकि शिखर धवन ने नाबाद 69 रन की पारी के लिए 52 गेंद खेली।

यह भी पढ़े | दिल्ली के अंदर बढ़ रहे प्रदूषण संकट से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार सख्त, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने नार्थ एमसीडी पर 20 लाख रुपये जुर्माना लगाने का दिया आदेश.

इस मामले की जानकारी रखने वाले आईपीएल सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स ने स्कैन की रिपोर्ट बीसीसीआई की मेडिकल टीम को भेजी है क्योंकि बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी के मामले में ऐसा करना अनिवार्य किया है। इससे पता चलता है कि पंत को ग्रेड एक की चोट है।’’

पंत की गैरमौजूदगी से दिल्ली की टीम का संतुलन बिगड़ा क्योंकि उसने दो आक्रामक बल्लेबाज गंवा दिए।

यह भी पढ़े | IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद के खिलाफ बनाए 167 रन बनाए: 13 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली के मौजूदा बल्लेबाजी क्रम में एकमात्र विकल्प आक्रामक आलराउंडर ललित यादव हैं जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के 30 से अधिक मैचों में 136 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

कैरी विकेटकीपर के रूप में प्रबल दावेदार हैं लेकिन आस्ट्रेलिया के लिए 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने सिर्फ छह छक्के जड़े हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)