देश की खबरें | पंडित जसराज का पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 19 अगस्त प्रख्यात शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज का पार्थिव शरीर बुधवार को अमेरिका के न्यू जर्सी से मुंबई लाया जाएगा। उनके परिवार ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

संगीत के मेवाती घराने से ताल्लुक रखने वाले पंडित जसराज का निधन सोमवार को 90 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुक जाने से अमेरिका के न्यूजर्सी स्थित उनके आवास पर हो गया।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले संजय राउत- इस पर राजनीतिक टिप्पणी करना सही नहीं: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोरोना वायरस महामारी की वजह से जब भारत में लॉकडाउन की घोषणा की गई तब वह अमेरिका में थे। उन्होंने वहीं टिके रहने का फैसला किया।

परिवार द्वारा जारी बयान के मुताबिक सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पार्थिव शरीर को दिन में करीब चार बजे तक वर्सोवा स्थित आवास पर ‘पारिवारिक दर्शन’ के लिए रखा जाएगा।

यह भी पढ़े | Congress President: प्रियंका गांधी बोलीं- अगला कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार का नहीं हो, भाई राहुल की बात पर जताई सहमती.

बयान के मुताबिक पंडित जसराज का पार्थिव शरीर ले कर विमान 19 अगस्त को करीब 12 बजकर 30 मिनट पर मुंबई पहुंचेगा।

गौरतलब है कि पंडित जसराज ने अपने आठ दशक की संगीत विरासत में कई जटिल रागों को जीवंत किया।

पंडित जसराज के परिवार में पत्नी मधुरा, बेटा शारंग देव पंडित और बेटी दुर्गा जसराज है और दोनों संगीतकार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)