एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | चालू खरीफ विपणन सत्र में अब तक 66,135 करोड़ रुपये के धान की खरीद, 20 प्रतिशत की वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने चालू खरीफ विपणन सत्र में पिछले साल के मुकाबले अब तक 20 प्रतिशत अधिक धान खरीदा है। इसके लिए 66,135 करोड़ रुपये का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) चुकाकर 350.29 लाख टन धान खरीदा गया है।

जरुरी जानकारी | चालू खरीफ विपणन सत्र में अब तक 66,135 करोड़ रुपये के धान की खरीद, 20 प्रतिशत की वृद्धि

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर केंद्र ने चालू खरीफ विपणन सत्र में पिछले साल के मुकाबले अब तक 20 प्रतिशत अधिक धान खरीदा है। इसके लिए 66,135 करोड़ रुपये का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) चुकाकर 350.29 लाख टन धान खरीदा गया है।

एक सरकारी बयान में कहा गया कि खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2020-21 में सरकार ने किसानों से एमएसपी पर खरीफ फसलों की खरीद जारी रखी है।

यह भी पढ़े | ITR Filing Tips: आईटी रिटर्न 2019-20 दाखिल करने से पहले गांठ बांध लें ये जरुरी बातें.

खरीफ 2020-21 के लिए धान खरीद का काम पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में सुचारू रूप से प्रगति किया है।

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य की खरीद एजेंसियों ने सात दिसंबर तक 350.29 लाख टन धान खरीदा है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह खरीद 292.37 लाख टन की हुई थी।

यह भी पढ़े | Agra Metro Construction: पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सोमवार को आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य का करेंगे शुभारंभ.

बयान में कहा गया, ‘‘खरीफ विपणन सत्र के चालू खरीद अभियान से लगभग 36.13 लाख किसान, पहले ही 66,135.01 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य से लाभान्वित हो चुके हैं।’’

बयान के अनुसार, 350.29 लाख टन धान की कुल खरीद में से अकेले पंजाब ने 202.77 लाख टन की खरीद की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).