भुवनेश्वर, 23 जनवरी ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने अगले महीने शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्षी सदस्यों के लिए अपनी मांगें रखते समय अनुशासन जरूरी है।
हाल ही में पटना में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के 85वें सम्मेलन में शामिल हुईं पाढ़ी ने कहा कि विधानसभा में अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है। पाढ़ी ने एक समारोह से इतर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “सदन में विपक्षी सदस्यों के रचनात्मक सुझावों का स्वागत किया जाएगा, लेकिन व्यवधान या रुकावटें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।”
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को सत्र के दौरान रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए और सुझाव देने चाहिए हालांकि, सदन किसी भी तरह के हंगामे या बाधा को बर्दाश्त नहीं करेगा।
ओडिशा की 17वीं विधानसभा का तीसरा सत्र 13 फरवरी से शुरू होगा और पांच अप्रैल को समाप्त होगा।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी 17 फरवरी को 2025-26 का बजट पेश करेंगे।
माझी विेत्त विभाग का प्रभार भी संभाल रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY