OpenAI की मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मीरा मुराती ने कंपनी से अलग होने का किया फैसला
मुराती ने पिछले वर्ष कुछ दिनों तक कंपनी की अंतरिम मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के तौर पर भी सेवाएं दी थीं. मीरा मुराती ने बुधवार को लिखित बयान में कहा कि काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने ‘‘ ओपनएआई से अलग होने का कठिन निर्णय लिया है.
मुराती ने पिछले वर्ष कुछ दिनों तक कंपनी की अंतरिम मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के तौर पर भी सेवाएं दी थीं. मीरा मुराती ने बुधवार को लिखित बयान में कहा कि काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने ‘‘ ओपनएआई से अलग होने का कठिन निर्णय लिया है.’’ उन्होंने बयान में कंपनी तथा उसके सीईओ सैम ऑल्टमैन को लेकर सकारात्मक विचार व्यक्त किए. मुराती ने साथ ही कहा कि कंपनी ‘‘ एआई नवाचार के शिखर पर ’’ है.
मुराती को पिछले साल के आखिर में अचानक तब कंपनी का अंतरिम सीईओ बनाया दिया गया था, जब निदेशक मंडल ने ऑल्टमैन को हटाने का फैसला किया था. इससे कृत्रिम मेधा (एआई) उद्योग में उथल-पुथल मच गई थी. यह भी पढ़ें : साइबर अटैक: रणवीर अल्लाहबादिया के दोनों यूट्यूब चैनल हैक, सभी वीडियो डिलीट, नाम बदलकर रखा टेस्ला
बाद में कंपनी ने ऑल्टमैन को उनकी नेतृत्व भूमिका में वापस लाने और उन्हें हटाने वाले निदेशक मंडल के अधिकतर सदस्यों को बदलने का फैसला किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2024 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

