देश की खबरें | पंजाब में सड़क हादसे में एक किसान की मौत, 14 अन्य घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 23 सितम्बर पंजाब के बठिंडा में भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों को ले जा रही एक बस सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई और इस हादसे में 62 वर्षीय एक किसान की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बस में करीब 50 किसान सवार थे और यह बस मुक्तसर के बादल गांव से मानसा जिले के किशनगढ़ गांव जा रही थी। भारतीय किसान यूनियन के सदस्य केंद्र के कृषि विधेयकों को खिलाफ बादल गांव में प्रदर्शन कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Saudi Arabia Suspends Travel To And From India: सऊदी अरब ने भारत समेत इन तीन देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध.

पुलिस ने बताया कि हादसा मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे बठिंडा के कोटभारा गांव के पास हुआ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बठिंडा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान किसान मुख्तियार सिंह की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों में शामिल दो अन्य की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़े | PM Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के तहत फ्री में गैस सिलेंडर पाने का आखिरी मौका, 30 सितंबर से पहले करें अप्लाई.

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

राज्य के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने किसान की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने फेसबुक पर लिखा, ‘‘ बठिंडा के पास सड़क दुर्घटना में मारे गए किशनगढ़ गांव के मुख्तियार सिंह के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं। उपायुक्त और सीएमओ को सभी घायलों की समुचित देखभाल और मदद के निर्देश दिए गए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)