Saudi Arabia Suspends Travel To And From India: सऊदी अरब ने भारत समेत इन तीन देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध
कोरोना वायरस इस वक्त पूरी दुनिया के लिए एक ऐसी चुनौती बनकर आया है, जिसका अब तक कोई तोड़ नहीं मिला है. इस बीमारी के कारण 969,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं. जबकि कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 3.15 करोड़ के पार हो गई है. कोरोना वायरस से बचने के लिए तमाम देश हर मुमकिन कोशिश करने में लगे हैं. इसी कड़ी में सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने बड़ा फैसला करते हुए भारत समेत तीन देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है. सऊदी अरब ने भारत, ब्राजील (Brazil) और अर्जेंटीना (Argentina) पर यह प्रतिबंध लगाया है. सऊदी अरब की सरकार ने भारत, ब्राजील और अर्जेंटीना में बढ़ते कोरोना वायरस के केस को देखते हुए यह फैसला लिया है.

बता दें कि इसी के साथ सऊदी अरब ने अपने निर्देश में कहा है कि जो फिलहाल कुछ दिनों में इन देशों की यात्रा करके लौटे हैं उन्हें 14 दिनों के लिए आइसोलेशन में रखा जाएगा. इससे पहले सऊदी अरब ने उमरा के लिए एप शुरू करने का निर्देश दिया है. जिसके लिए कहा गया था ऑनलाइन एप्लीकेशन की शुरुआत करेगी जिससे सऊदी अरब के नागरिक, निवासी और आगंतुक ‘उमरा’ करने के लिए आवेदन कर सकेंगे तथा इसके लिए समय और तारीख आरक्षित कर सकेंगे.
ANI का ट्वीट:-
Saudi Arabia suspends travel to and from India, Brazil and Argentina due to #COVID19; also bars people who have travelled to any of these countries 14 days prior to their arrival.
— ANI (@ANI) September 23, 2020
गौरतलब हो कि इससे पहले कोरोना संक्रमित यात्री लाने पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उडानें निलंबित कर दी गई थी. लेकिन फिर से उसे दुबई के शुरू किया गया. वहीं दूसरी तरफ हांगकांग ने एयर इंडिया के फ्लाईट पर पाबंदी लगा दी है. अगर कोरोना के आंकड़ो पर नजर डालें तो अमेरिका कोविड-19 से दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश है, जहां 6,896,218 मामले और 200,786 मौत दर्ज की गई हैं. वहीं भारत 5,562,663 मामलों के साथ प्रभावित देशों की सूची में दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में संक्रमण से 90,020 मौतें दर्ज की गई हैं. जबकि ब्राजील में संक्रमण से 138,105 मौतें दर्ज की गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).