देश की खबरें | ओडिशा कांग्रेस ने आठ दिसंबर के भारत बंद पर बीजद की चुप्पी को लेकर उठाए सवाल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, सात दिसंबर ओडिशा में कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा किए गए भारत बंद के आह्वान पर राज्य में सत्तारूढ़ बीजद की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए क्षेत्रीय पार्टी को भाजपा का हिस्सा बताया।

हालांकि, बीजू जनता दल (बीजद) ने कहा कि वह हमेशा किसान समुदाय के साथ रही है।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में आज 544 नए केस, 1600 मरीज हुए ठीक: 7 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा," इस मुद्दे पर बीजद की चुप्पी ने उसका असली चेहरा उजागर कर दिया है। देश भर के क्षेत्रीय दल जहां किसानों का समर्थन कर रहे हैं, वहीं ओडिशा में अकेले बीजद ही चुप रही। पार्टी किसान विरोधी और भाजपा का हिस्सा है।”

किसानों को देश की रीढ़ बताते हुए पटनायक ने कहा कि अन्नदाता के हितों की रक्षा के लिए सभी को विरोध प्रदर्शन में शामिल होना चाहिए।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले- किसानों के मौजूदा संकट से दुखी हूं.

उन्होंने मंगलवार को भारत बंद के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने का भी आह्वान किया।

इस दौरान बीजद उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने कहा कि क्षेत्रीय दल हमेशा किसानों के साथ रहा है।

मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार ने किसान समुदाय को अपना नैतिक समर्थन दिया है और उसने संसद में इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

कई मौकों पर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन कर चुकी नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी ने तीन कृषि विधेयकों का संसद में विरोध किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)