जरुरी जानकारी | विश्व निवेशक सप्ताह में वित्तीय साक्षरता की भेरी बजा रहा है एनएसई

नयी दिल्ली, 23 नवंबर देश के प्रमुख शेयर बाजार एनएसई ने सोमवार को कहा कि वह एक विशेष मुहिम के साथ विश्व निवेशक सप्ताह 2020 मना रहा है। इस विशेष मुहिम को ‘रिंग दी बेल फॉर फाइनेंशियल लिटरेसी’ (वित्तीय साक्षरता की भेरी) नाम दिया गया है।

एनएसई ने एक बयान में कहा कि यह पहल निवेशक शिक्षा और सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा प्रतिभूति नियामकों की विभिन्न पहलों से लोगों को अवगत करने के उद्देश्य से है।

यह भी पढ़े | Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों के होम लोन सब्सिडी की तारीख बढ़ी, यहां जानिए सभी डिटेल्स.

एनएसई के अलावा बीएसई और डिपॉजिटरी सीडीएसएल, शेयर ब्रोकरों का संगठन एएनएमआई भी 23-29 नवंबर के दौरान विश्व निवेशक सप्ताह मना रहे हैं।

एनएसई ने इस पहल के तहत विश्व निवेशक सप्ताह 2020 की शुरुआत को चिह्नित करने के लिये सोमवार को समापन की घंटी बजायी।

यह भी पढ़े | Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग.

इस सप्ताह के दौरान, पूरे भारत में एनएसई द्वारा 500 से अधिक निवेशक जागरूकता वेबिनार आयोजित किये जायेंगे।

इस अवसर पर बाजार नियामक भारतय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के कार्यकारी निदेशक जी पी गर्ग ने कहा, ‘‘निवेशक को निवेश के बारे में अच्छी तरह से अवगत होने के बाद निर्णय लेने चाहिये। प्रत्येक निवेशक को निवेश से जुड़े जोखिम को समझना चाहिये।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)