जरुरी जानकारी

Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग

बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ फिरौती मांगी गई

Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

पटना: बिहार (Bihar) के बेगूसराय में एक जाने-माने जौहरी के 16 साल के बेटे का रविवार को अपहरण कर लिया गया है और उसकी सुरक्षित रिहाई के लिए फिरौती के रूप में एक करोड़ रुपये की मांग की गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी है. इस घटना के चलते लोगों ने इलाके में विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. पीड़ित घर के पास स्थित एक मैदान में क्रिकेट का अभ्यास करने के लिए जा रहा था, तभी कार में सवार कुछ अपराधी उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले गए.

बेगूसराय के डीआईजी राजेश कुमार ने कहा, "स्थानीय पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है और फिलहाल अपहर्ताओं के सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. यह भी पढ़े: Assam Child Kidnapping Case: फिरौती के लिए अगवा किए गए बच्चे की हत्या मामले में 3 गिरफ्तार

अपहरण की यह सनसनीखेज खबर पूरे शहर में आग की तरह से फैल गई, स्थानीय व्यापारियों और जौहरियों ने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए रविवार को अपनी दुकानें बंद रखीं.  उन्होंने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया और बेगूसराय में कानून व्यवस्था की दयनीय स्थिति पर चिंता भी जाहिर की.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2020 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).