देश की खबरें | एनआरएआई ने राष्ट्रीय शिविर को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार अगस्त भारतीय राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (एनआरएआई) ने स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने ओलंपिक कोर ग्रुप के निशानेबाजों के लिए ‘अनिवार्य’ राष्ट्रीय शिविर को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया।

संचालन समिति द्वारा 14 जुलाई को लिये गये फैसले की समीक्षा करते हुए एनआरएआई ने कहा कि कोविड-19 महामारी के समय में ‘उसके निशानेबाजों और कोचों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि हैं’।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती: 4 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एनआईएआई ने अगस्त के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय शिविर आयोजित करने का फैसला किया था।

एनआरएआई से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ कोविड-19 महामारी से उपजी परिस्थितियों के मद्देनजर संचालन समिति ने शिविर को तब तक स्थगित करने का निर्णय लिया है जब तक स्थिति यात्रा के लिए सुरक्षित और उपयुक्त ना हो।’’

यह भी पढ़े | GOOD NEWS: दिल्‍ली में एक्टिव मरीजों की संख्‍या पहुंची 10 हजार के नीचे, 24 घंटे में सामने आए कोरोना के केवल 674 केस, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कही ये बात.

उन्होंने कहा, ‘‘ निर्णय की समीक्षा में निशानेबाजों / कोचों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि था। एनआरएआई बाद में इसके लिए नयी तारीख की घोषणा करेगा।’’

दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में एक कोच के कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने के बाद गुरूवार को अभ्यास को स्थगित कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)