देश की खबरें | नोएडा : दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.70 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद

नोएडा (उत्तर प्रदेश), सात फरवरी गौतमबुद्ध नगर जिले में जेवर पुलिस ने कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.70 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

जेवर थाने के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सामान्य वाहन जांच के दौरान एक कार से 1.70 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर पुलिस ने उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में लिया।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान गौरव तथा रामभद्र के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने लंबे समय से गांजा तस्करी करने का अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)