देश की खबरें | नोएडा पुलिस के जवान ने कोरोना वायरस से संक्रमित बुजुर्ग को दिया प्लाज्मा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 21 जुलाई शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित एक बुजुर्ग व्यक्ति को प्लाज्मा देकर नोएडा पुलिस के एक जवान ने मिसाल कायम की है।

अपर पुलिस उपायुक्त (नोडल अधिकारी कोविड-19) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि फोर्टिस अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग व्यक्ति की हालत काफी नाजुक हो गई और उन्हें प्लाज्मा की जरूरत पड़ी।

यह भी पढ़े | Bihar Floods: बाढ़ से बिहार का बुरा हाल, गर्भवती महिला को लोगों ने ट्यूब की नाव पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया- देखें वीडियो.

उन्होंने बताया कि उनके किसी परिचित ने सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा से प्लाज्मा की व्यवस्था करने में मदद मांगी।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सहायक पुलिस आुयक्त ने इस बात की सूचना उन्हें दी। अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने नोएडा पुलिस के जवानों को संदेश दिया कि जो व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होकर घर लौटे हों और उनके 28 दिन पूरे हो गए हैं, अगर उनमें से कोई प्लाज्मा दान करना चाहता हो तो वह सूचित करे।

यह भी पढ़े | बिहार के अस्पताल वार्ड में लावारिस शव को पड़े होने पर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 में तैनात कांस्टेबल अमित कुमार ने प्लाज्मा दान करने की इच्छा व्यक्त की और अस्पताल जाकर प्लाज्मा दान किया तथा मरीज की मदद की।

अग्रवाल ने बताया कि नोएडा पुलिस ने ‘प्लाज्मा डोनेशन बैंक’ की स्थापना की है जिसमें उन जवानों की मदद ली जा रही है जो कोविड-19 को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि नोएडा पुलिस के 60 जवान अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जिनमें 43 लोग ठीक होकर घर आ चुके हैं। एक जवान की मौत हुई है और 16 अन्य का उपचार चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)