देश की खबरें | नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, छह दिसंबर उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने रविवार की रात एक मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर कानून के तहत दर्ज मामले में वांछित एक बदमाश को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में आरोपी जख्मी हो गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस रविवार की रात को सेक्टर 88 के पास गाड़ियों की जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए।

यह भी पढ़े | Cylinder Blast in Mumbai: मुंबई के लालबाग इलाके में सिलिंडर ब्लास्ट में घायल 20 लोगों में 1 मौत, 5 की हालत गंभीर.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर गोली चला दी और भागने लगे।

अग्रवाल ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली सूरज मंडल के पैर में लगी है।

यह भी पढ़े | मुंबई के लालबाग इलाके में सिलिंडर ब्लास्ट में एक की मौत, 5 की हालत गंभीर: 6 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि उपचार के लिए घायल बदमाश को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि इसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाश के खिलाफ चोरी तथा गैंगस्टर कानून सहित करीब 11 मामले दर्ज हैं। वह थाना फेस-2 क्षेत्र के शीर्ष के 10 अपराधियों में शामिल है।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)