विदेश की खबरें | अफगानिस्तान में सड़क किनारे विस्फोट में नौ की मौत

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता बशीर अहमदी ने बताया कि विस्फोट में पांच अन्य यात्री जख्मी भी हुए हैं। सभी यात्री आम नागरिक हैं और वे एक जिले से दूसरे जिले जा रहे थे तभी उनकी बस विस्फोट की चपेट में आ गई।

उन्होंने बताया कि पिछले महीने ईद के मौके पर तालिबान द्वारा संक्षिप्त संघर्षविराम घोषित करने के बाद से सड़क किनारे किया गया यह तीसरा विस्फोट है।

यह भी पढ़े | कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ आया अमेरिका, अगले हफ्ते भेजेगा 100 वेंटीलेटर्स.

तालिबान ने इनमें से किसी भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन कहा है कि उसने ईद के बाद से अफगान बलों पर एक हमला किया है।

मंगलवार की रात देश की राजधानी काबुल की एक मस्जिद में विस्फोट हुआ, जिसमें इमाम समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य जख्मी हो गए।

यह भी पढ़े | Coronavirus का असर: ब्रिटेन ने बदले Sex के नियम, अब इनके साथ नहीं बना सकेंगे संबंध.

मंगलवार को ही इस्लामिक स्टेट ने सप्ताहांत पर सड़क किनारे किए गए विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी जिसमें काबुल में एक स्थानीय टीवी चैनल की बस को निशाना बना गया था । इस विस्फोट में एक महिला और कई बच्चों समेत कम से कम सात नागरिकों की मौत हो गई थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)